झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन गाये बुरी तरह झुलसी, अनाज जलकर हुआ राख
झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन गाये बुरी तरह झुलसी, अनाज जलकर हुआ राख
बीकानेर। जसरासर क्षेत्र के खरजानी बास में झोपड़े और पशुबाड़े में भीषण आग लग गई। इस घटना में मांगीलाल के घर का कच्चा झोपड़ा और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दुधारू गायें और एक अन्य बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गए।गणेशाराम बाना ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। देखते ही देखते आग ने झोपड़े और पशुओं के लिए बने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी से घर में रखा अनाज, बिस्तर, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। ग्रीन पावर प्लांट की दमकल भी तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।मीणों की सतर्कता के कारण आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ