Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर 1 किलोमीटर तक केमिकल रिसाव, 400 मीटर तक फैली आग

rk
5 months ago
टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर 1 किलोमीटर तक केमिकल रिसाव, 400 मीटर तक फैली आग

टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर 1 किलोमीटर तक केमिकल रिसाव, 400 मीटर तक फैली आग

कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH-48) पर केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टैंकर में भरा केमिकल 1 किलोमीटर तक सड़क पर फैल गया। इस दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई।

गनीमत रही कि दोनों वाहनों के ड्राइवर समय रहते बाहर निकल गए। गाड़ियों में लगी आग केमिकल रिसाव के कारण करीब 400 मीटर तक फैल गई। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम चौधरी ने बताया- रविवार रात 8:30 बजे केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। टैंकर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान पावटा बस स्टैंड के पास टैंकर बेकाबू होकर जयपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर से टकरा गया।

भिड़ंत के बाद टैंकर में भरा केमिकल 1 किलोमीटर तक सड़क पर फैल गया। इस दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई, जो सड़क पर फैले केमिकल से बढ़ती गई और विकराल रूप ले लिया। आग पावटा उप जिला अस्पताल के पास से खार नली पुलिया तक करीब 400 मीटर तक फैल गई।

थानाधिकारी ने बताया- सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी मौके पर पहुंचीं और जानकारी ली।

कई किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार
आग के विकराल रूप के कारण बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रोके जाने कारण कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग बुझाने के लिए बुलाई 14 एम्बुलेंस
फायर इंचार्ज धर्मेद्र यादव ने बताया- आग की सूचना पावटा से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग की विकरालता को देखते हुए कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर, शाहपुरा और विराटनगर, जयपुर, चौमूं से 14 दमकल मौके पर पहुंची।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: