Khulasa Online
Breaking
• पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में महापड़ाव में उमड़ा जन सैलाब, जानें- रविन्द्र सिंह भाटी ने क्या बोले

rk
2 months ago
खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में महापड़ाव में उमड़ा जन सैलाब, जानें- रविन्द्र सिंह भाटी ने क्या बोले

खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में महापड़ाव में उमड़ा जन सैलाब, जानें- रविन्द्र सिंह भाटी ने क्या बोले 

बीकानेर। राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में आज महापड़ाव चल रहा है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखा। शहरी क्षेत्र के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई।

महापड़ाव में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- मैंने विधानसभा में मुद्दा उठाया था, लेकिन विधानसभा का घेराव करना होगा। वे बोले- भगत सिंह ने कहा था कि आवाज सुनाने के लिए धमाका करना पड़ता है।

भाटी बोले- युवाओं को आगे आकर एकजुट होना पड़ेगा। सरकार को झुकाने के लिए बड़े आंदोलन करने की जरूरत है। यदि बीकानेर से विधानसभा घेराव करना है तो मैं सबसे आगे रहूंगा।

पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आए लोग जुटे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यहां सभा के बाद कलेक्ट्रेट के पास बिश्नोई धर्मशाला में महापड़ाव होगा।

सलमान खान को नानी याद दिला दी थी

पूर्व MLA महेंद्र विश्नोई ने कहा- सलमान खान को नानी याद दिला दी थी। खेजड़ी संरक्षण से जुड़े कानून में बदलाव की जरूरत है। कानून में कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए।

प्रदर्शन में आए लोगों ने कहा- ‘गर्दन कटा सकते हैं, लेकिन खेजड़ी को नहीं कटने देंगे। प्रशासन को झुकना पड़ेगा और घुटने टेकने पड़ेंगे। अगर नहीं माने तो समाज उखाड़ कर फेंक देगा।’

वहीं, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में एक लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात है। कलेक्ट्रेट के सामने बैरिकेड्स लगाकर रास्ते को बंद कर दिया।

खेजड़ी काटने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर चल रहा धरना

बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में सोलर कंपनियां नए प्रोजेक्ट लगाने के दौरान बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ों की कटाई कर रही हैं। आरोप है कि सोलर कंपनियां आमतौर पर रात के समय खेजड़ी के पेड़ों को काटकर जमीन में दबा देती हैं।

खेजड़ी बचाने के लिए पिछले एक महीने से खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट और करणीसर भाटियान में लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कई महिलाओं की तबीयत भी खराब हो गई थी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: