विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को किया समाप्त
डूंगरगढ़। जिले श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। घटना डूंगरगढ़ क्षेत्र के वसुंधरा नगर कॉलोनी के पास की है। जानकारी के अनुसार वसुंधरा नगर कॉलोनी के पीछे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली विवाहिता पपली पत्नी श्याम वन बावरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणोंं के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ