पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डोडा सप्लाई के मामले में था फरार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। इसी के चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा, सीओ संग्राम ङ्क्षसह के निकट सुपरविजन मेंं रणजीतपुरा थानाधिकारी लक्ष्मणङ्क्षसह की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो के सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा पांच हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने 27 जनवरी को ओमप्रकाश के निवास पर तलाशी ली तो मौके से 2 किलो 900 ग्राम डोडा जब्त किया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया और पुछताछ की तो उसने भंवरलाल को अवैध डोडा का सप्लायर बताया। पुलिस ने भंवरलाल की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस के अनुसार आरोपी भंवरलाल शातिर किस्म का आदमी है। ऐसे में वह अपने पास फोन नहीं रखता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाकर उसे आज दस्तयाब किया और गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक की और से पांच हजार का इनाम घोषित था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी लक्ष्मणङ्क्षसह, कृष्ण कुमार, राजु चौधरी शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ