खुलासा न्यूज,बीकानेर। शौचालय में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के मंजू कॉलोनी की है। जहां पर घर के शौचालय में मृत अवस्था में व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अजय शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी गिरिराज अपार्टमेंट रिंग रोड 1 नंबर, डीडवानिया रीजेंसी, सुंदर नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार, सोएंब भाई, मो असलम भाई, मो जुनैद ,इमरान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर संबंधित सदर थाना पुलिस मय टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेजाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ