Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अपहरण के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को दबोचा

rk
1 month ago
अपहरण के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को दबोचा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अपहरण के प्रकरण में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सुषमा कुमारी की टीम ने की है। पुलिस टीम ने 12 जनवरी को परिवादी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई है। परिवादी ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को श्याम भांभु जबरदस्ती उठाकर ले गया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के बारे में जाकनारी जुटाई और श्याम भांभु को दस्तयाब किया। जिसे पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रकरण में वांछित होने पर पांच हजार का इनाम घोषित था। मामले में पूर्व में ही नाबालिग को दस्तयाब किया जा चुका है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुषमा कुमारी, इमीचंद, प्रदीप कुमार, गोगराम, देवीलाल, हरफूल शामिल रहें। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: