अब अगले दो दिनों तक नारी शक्ति को बड़ी सौगात, रोड़वेज में होगी फ्री यात्रा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बसों में यात्रा करने वाली नारी शक्ति को अगले दो दिनों तक फ्री यात्रा सोगात मिली है। जिसकी शुरूआत आज रात यानि 27 अगस्त की रात को 12 बजे शुरू होकर 29 अगस्त की रात को 11:59 तक लागू रहेगी। ऐसे में राजस्थान की सीमा में सफर करने वाली सभी रोड़़वेज में नारी शक्ति फ्री में यात्रा कर पाएगी।
राजस्थान की सीमा में सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा। 28 और 29 अगस्त को यात्रा करने वाली महिलाएं पहले से सीट का रिजर्वेशन भी करा सकेंगी। इससे रक्षाबंधन पर बढऩे वाली भीड़ के दौरान सीट को लेकर परेशानी से बचा जा सकेगा। फ्री सफर की सुविधा रोडवेज की सामान्य बसों में मिलेगी। एसी वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर चलने वाली बसों में महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।
मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल राजस्थान की सीमा के अंदर लागू होगी। राजस्थान से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में राज्य की सीमा से बाहर की यात्रा का किराया देना होगा। राजस्थान की सीमा के अंदर सफर करने पर पात्र महिलाओं और बालिकाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया। नॉर्थ इलाके में पदस्थापित सभी महिला पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों का रक्षाबंधन पर अवकाश स्वीकृत किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ