Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दिवाली पर भजनलाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: बीकानेर के किसानों को मिले 114.02 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम

Bansal
2 weeks ago
दिवाली पर भजनलाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: बीकानेर के किसानों को मिले 114.02 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम

दिवाली पर भजनलाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: बीकानेर के किसानों को मिले 114.02 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम

बीकानेर, 30 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लगभग 345 करोड़ रुपये के लंबित फसल बीमा दावों का भुगतान किया है। वहीं बीकानेर को 114.02 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावों का भुगतान किसानों को किया गया है। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल से प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

किसानों को बड़ी राहत, 114.02 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के निर्देशानुसार संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि रबी 2025-26 के दौरान सूखे से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करते हुए राज्य सरकार ने अधिसूचित बीमा कंपनियों एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से लगभग 114.02 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावों का भुगतान करवाया गया है।
इस पहल से सूखे के कारण फसल नुकसान का सामना करने वाले किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
तहसील वार क्लेम राशि
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि तहसील छतरगढ़ के 9921 किसानों को 25.39 करोड रुपए की राशि, श्रीडूंगरगढ़ के 14917 किसानों को 30.98 करोड रुपए की राशि, तहसील लूणकरणसर के 17753 किसानों को 29.08 करोड रुपए की राशि, तहसील नोखा के 4486 किसानों को 15.81 करोड रुपए की राशि का क्लेम हस्तांतरण किया गया है अन्य तहसील बज्जू, बीकानेर, हदां, जसरासर, खाजूवाला, कोलायत व पूगल में भी राशि रू 12.83 करोड़ किसानों को क्लेम के पेटे स्थानांतरित की गई है।

किसानों की आर्थिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों के संरक्षण, कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा खेती को सुरक्षित एवं लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, सूखे एवं प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
दीपावली के अवसर पर लगभग 345 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावों का भुगतान किसानों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके परिश्रम के सम्मान और उनके परिवारों में खुशहाली लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
राज्य सरकार किसानों की आय की सुरक्षा, कृषि जोखिमों को कम करने तथा संकट के समय अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: