Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर की इस डिस्पेंसरी में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, हालात बेहद नाजुक, देखे वीडियो

6 hours ago
शहर की इस डिस्पेंसरी में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, हालात बेहद नाजुक, देखे वीडियो


शहर की इस डिस्पेंसरी में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, हालात बेहद नाजुक, देखे वीडियो
बीकानेर(शिव भादाणी)।  बीकानेर शहर के भुजिया बाजार डिस्पेंसरी की हालात देखे तो ऐसा लगता है यह कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। डॉक्टर व कर्मचारी भय में बैठकर मरीजों की सेवा कर है। डिस्पेंसरी में जाकर देखा तो जहां पर मरीजों को पर्ची देते है वहां के हालात तो इतने नाजुक है कि दिन मे एक दो बार दिवार से प्लास्टर नीचे गिरता ही है मानो तो ऐसा कि कभी भी कोई प्लास्टर का टुकड़ा का करने वाले कार्मिके पर गिर सकता है। ऐसे ही हालात पूरी डिस्पेंसरी के हो रखे है। जबकि कुछ साल पहले ही इस अस्पताल पर सरकार ने लाखों रुपये लगाकर इसकी मरम्मत करवाई थी। लेकिन सारा काम भ्रष्टचार के भेंट चढ़ गया। जब ये बनी थी उस समय घटिया सामग्री के निर्माण को लेकर सीएमएचओ को शिकायत की गई थी लेकिन राजनेतिक दबाब  के कारण ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और काम करने के बाद बिना अधिकारियों के जांच किये ठेकेदार को भुगतान कर दिया। जिसका खामियाजा आज आम जनता व डिस्पेंसरी में काम करने वाले डॉक्टर व नर्सिगकर्मी व अन्य स्टाफ भुगत रहा है। मौत के साया में कम करते है। पिछले काफी लंबे समय सीएमएचओं साहब ने शहर की डिस्पेंसेरियों का गहन निरीक्षण नहीं किया अगर करते तो उनके संज्ञान में आता। जबकि शहर के बीचों बीच बनी इस डिस्पेंसरी में रोजाना के सुबह सैकड़ों ओपीडी होती है। शहरवासियों के लिए ये जीवनदायनीय है लेकिन राजनैतिक, प्रशासनिक उदासीनता के चलते इसके हालात खराब होते जा रहे जगह जगह जर्जर हो चुकी है प्लास्टर उतर रहा है खड्डे हो रखे है, दवाई पूरी नहीं है डॉक्टर तक पूरे नहीं है एक दो डॉक्टरों के सहारे चल रही है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: