Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: इस जगह मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की

Bansal
3 months ago
बीकानेर: इस जगह मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की

बीकानेर: इस जगह मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में ठाकुरजी मंदिर के पीछे एक जिंदा कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस को कब्जे में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि पुलिस को कानाराम खाती के मकान के पास, ठाकुरजी मंदिर के पीछे एक जिंदा कारतूस पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कारतूस जिंदा पाया गया। इसके पिछले हिस्से पर '8 एमएम (KF)' अंकित था और इसकी लंबाई करीब 7.4 सेंटीमीटर मापी गई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कारतूस को जब्त कर सील किया। मौके का वीडियो रिकॉर्ड भी तैयार किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह कारतूस किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कारतूस वहां कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: