Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भारतीय सीमा में भेजे गए

rk
4 months ago
बीकानेर में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भारतीय सीमा में भेजे गए

बीकानेर में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भारतीय सीमा में भेजे गए
बीकानेर। भारत-पाक सीमा से सटे बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में पहली बार हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। खाजूवाला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत 14 बीडी के चक 24 केएनडी में एक किसान के खेत से बीएसएफ के सर्च में 5 पिस्टल और 325 कारतूस बरामद हुए हैं। यह खेप 8 पैकेट में मिली है। बीएसएफ के प्रवक्ता कमांडेंट महेश चौधरी ने बताया- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भारतीय सीमा में भेजे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके से मेड इन चाइना 5 पिस्टल और करीब 325 कारतूस जब्त किए हैं। एक ड्रोन भी बरामद किया गया है। कमांडेंट महेश चौधरी ने बताया-ड्रोन का वजन ही करीब सत्तर किलो के आसपास है। हथियार पाकिस्तान से ही भेजे गए हैं, ये स्पष्ट हो गया है। कार्रवाई में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी सहित क्चस्स्न की जी ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से पैकेटों में हथियार सीमा पार भेजे थे, जिन्हें खेत में गिराया गया। खाजूवाला थाने के थानाधिकारी रोहित चौधरी ने बताया-हमें मौके से एक ड्रोन और कुछ पैकेट्स मिले हैं। इन पैकेट्स में पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस हैं। पूरे मामले की जांच जारी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: