ट्रैक्टर पलटने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर पलटने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत
गजनेर, बीकानेर। गजनेर थाना इलाके में ट्रैक्टर पलटने से घायल मजदूर बृजलाल (23) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में दो दिन तक चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक बृजलाल छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और पिछले दो महीने से नाइयों की बस्ती में मजदूरी कर रहा था। 20 अक्टूबर को वह अमीर खान के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर नाइयों की बस्ती से सालासर की तरफ कच्चे रास्ते से जा रहा था।
रास्ते में अचानक एक गड्ढा आने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक अमीर खान दूर जा गिरा, जबकि बृजलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बृजलाल को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मृतक के भाई कमलेश यादव की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ