Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

तेजा गार्डन में शिकायत पर पहुंचे प्रवर्तन निरीक्षक से होटल कर्मचारी ने की हाथापाई, मौके पर पांच घरेलू सिलेंडर मिले

Bansal
1 month ago
तेजा गार्डन में शिकायत पर पहुंचे प्रवर्तन निरीक्षक से होटल कर्मचारी ने की हाथापाई, मौके पर पांच घरेलू सिलेंडर मिले


तेजा गार्डन में शिकायत पर पहुंचे प्रवर्तन निरीक्षक से होटल कर्मचारी ने की हाथापाई, मौके पर पांच घरेलू सिलेंडर मिले
 श्रीडूंगरगढ़। जिले के शेरुणा थाना इलाके में बनी होटल तेजा गार्डन से एक शिकायत मिली कि घरेलू सिलेंंडरा का व्यावसायिक  प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचे प्रवर्तन निरीक्षक से होटल कर्मचारी द्वारा हाथापाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। अधिकारी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बीएनएस की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में प्रवर्तन निरीक्षक के पद पर कार्यरत भूपेन्द्र सिंह 18 सितंबर को अपने पदीय कर्तव्यों के तहत अचानक निरीक्षण के लिए शेरुणा स्थित तेजा गार्डन पहुंचे थे। रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।भूपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि वह मौके पर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि कर्मचारी ने उनके साथ हाथापाई की और मारपीट करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें जबरन होटल के अंदर के परिसर से बाहर ले जाया गया।रिपोर्ट के अनुसार काफी मशक्कत के बाद कर्मचारी ने अधिकारी का मोबाइल वापस किया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें राजकार्य करने से रोका गया और उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया।प्रवर्तन निरीक्षक के अनुसार होटल परिसर में मिले पांच घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्ती की कार्रवाई के लिए बाहर नहीं ले जाने दिया गया। आरोप है कि सिलेंडरों को एक कमरे में रखकर उस पर ताला लगा दिया गया, जिससे जब्ती की कार्रवाई में भी बाधा उत्पन्न हुई।घटना के संबंध में अधिकारी ने पुलिस को हाथापाई करने वाले कर्मचारी की फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराने की बात रिपोर्ट में कही है। उन्होंने मोबाइल छीनने, धमकी देने, हाथापाई करने और राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई गोकुलचंद को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: