Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: इस मामले में हेडकांस्टेबल ने मांगी थी हजारों रूपए की रिश्वत, अब दर्ज हुआ मुकदमा

rk
1 month ago
बीकानेर: इस मामले में हेडकांस्टेबल ने मांगी थी हजारों रूपए की रिश्वत, अब दर्ज हुआ मुकदमा

बीकानेर: इस मामले में हेडकांस्टेबल ने मांगी थी हजारों रूपए की रिश्वत, अब दर्ज हुआ मुकदमा 


बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मांगने के मामले में मुक्ताप्रसाद नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हेडकांस्टेबल ने थाने दर्ज एक मामले में एफआर लगाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही से पाए जाने के बाद यह मामला दर्ज  किया गया है। एसीबी के अनुसार परिवादी रोहित पंवार ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्ज एक प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने तथा राहत देने एवं एफआर लगाने की एवज में आरोपी हैडकांस्टेबल रामकुमार की ओर से 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने सत्यापन की कार्रवाई की। इस दौरान परिवादी और आरोपी के बीच हुई बातचीत के ऑडियो रिकॉर्ड भी जुटाए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी की ओर से परिवादी को बार-बार थाने बुलाकर दबाव बनाया गया और मामले में मदद करने के बदले रुपए मांगे गए। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कहा था कि काम करना है तो पैसे देने पड़ेंगे, नहीं तो कार्रवाई होगी। सत्यापन के दौरान हुई बातचीत में भी रुपए मांगने के संकेत मिलने पर एसीबी ने मामला दर्ज किया। एसीबी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्य, ऑडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेजी प्रमाण जुटाए गए है। प्रकरण में अनुसंधान पिंकी गंगवाल पुलिस निरीक्षक को सौपा गया है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: