Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के  61 वें शहादत दिवस पर 30 नवंबर को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Bansal
6 hours ago
अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के  61 वें शहादत दिवस पर 30 नवंबर को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के  61 वें शहादत दिवस पर 30 नवंबर को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बीकानेर।  अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी (मरणोपरांत) की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस के अवसर पर दिनांक 30 नवंबर 2026, सोमवार को प्रात: 9:15 बजे स्थानीय मेजर पूर्ण सिंह स्टेच्यू सर्किल पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा, सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्व सैनिक कल्याणकारी समिति बीकानेर एवं शहीद परिवार की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक कर्नल हेम सिंह शेखावत ने बताया कि इस श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विशिष्टजन, गौरव सेनानी, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित होकर अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
कर्नल मोहन सिंह धूपालिया ने बताया कि इस अवसर पर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी की बटालियन 13वीं ग्रेनेडियर्स (गंगा-जैसलमेर) की टुकड़ी द्वारा सैन्य सम्मान के साथ सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। उपस्थित जनसमूह द्वारा पुष्पचक्र, पुष्पांजलि एवं श्रद्धा के शब्दों के माध्यम से वीर शहीद को नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंह चौहान ने बताया बीकानेर के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों एवं युवाओं से इस श्रद्धांजलि सभा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: