Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर होगा भव्य छात्र सम्मेलन, तैयारियों में जुटी भाजपा

2 weeks ago
राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर होगा भव्य छात्र सम्मेलन, तैयारियों में जुटी भाजपा

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर होगा भव्य छात्र सम्मेलन, तैयारियों में जुटी भाजपा

बीकानेर । राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया के पांच जुलाई को बीकानेर प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले छात्र सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

 

बैठक में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिला अध्यक्ष श्याम पचारिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए छात्र सम्मेलन में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला तथा देहात महामंत्री एडवोकेट दिलीप सिंह आड़सर ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर स्वागत, आवास, प्रचार-प्रसार और समन्वय सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

 

बैठक में महावीर सिंह चारण, विनोद करोल, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़, अंकित तंवर, जयवीर सिंह कावनी, विजय पाल कूकना, मांगीलाल गोदारा और नेमीचंद तंवर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: