Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: इस जगह कचरा उठाने वाले टिपर ने टैक्सी को टक्कर मारी, तीन महिलाएं घायल

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
बीकानेर: इस जगह कचरा उठाने वाले टिपर ने टैक्सी को टक्कर मारी, तीन महिलाएं घायल

बीकानेर: इस जगह कचरा उठाने वाले टिपर ने टैक्सी को टक्कर मारी, तीन महिलाएं घायल 

बीकानेर। गर निगम के कचरा उठाने वाले टिपर ने घड़सीसर अंडरब्रिज पर एक टैक्सी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के पांव में फ्रैक्चर हो गया जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साए लोगों ने वहां से गुजर रहे कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर और टिपर रोक कर जाम लगा दिया। नगर निगम की ओर से जोड़बीड़ में डंपिंग यार्ड बना रखा है जहां पूरे शहर की गंदगी-कचरा डाला जाता है। निगम की ओर से हाल ही में इस काम के लिए नया ठेका दिया गया है। रोजाना बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, टिपर कचरा संग्रहण कर डंपिंग यार्ड में डालने जाते हैं। बुधवार को दिन में करीब एक बजे कचरा संग्रहण करने वाले टिपर ने घड़सीसर अंडरब्रिज पर टैक्सी को टक्कर मार दी। टैक्सी में महिलाएं सवार थीं जो नरेगा में काम के बाद घड़सीसर लौट रही थीं। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैक्सी में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से मूमल के पांव में फ्रेक्चर हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर घड़सीसर के लोग इकट्ठा हो गए। टिपर चला रहे युवक को पकड़ लिया। इसके अलावा वहां से गुजर रहे नगर निगम के करीब 40 ट्रैक्टर और टिपर रोक कर जाम लगा दिया। इत्तला मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ठेका संचालकों को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद घायल महिलाओं को इलाज कराने और भरपाई करने का आश्वासन मिलने पर सायंकाल करीब पांच बजे जाम हटाया गया। घटना के संबंध में व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। टिपर चालक और उसकी गाड़ी को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस अपने साथ ले गई।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: