नशीले पदार्थो के मामले में फरार 30 हजार के फरार इनामी को झारखंड से दबोचा
खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एएनटीएफ जयपुर की टीम ने की है। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थो के मामले में फरार चल रहे 30 हजार के इनामी को झारखंड से दबोचा गया है।
पुलिस टीम ने वर्ष 2023 के एनडीपीएस के मामले में तीन सालों से फरार चल रहे झारखंड के रहने वाले अंकित राज उर्फ अंकित कुमार पुत्र अजित कुमार को गिरफ्तार किया है। जयपुर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा विशेष इनपुट के आधार पर झारंखड से दस्तयाब कर देशनोक पुलिस को सुपुर्द किया है। जिसे गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ