Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

rk
1 month ago
बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला 

 बीकानेर।  सूचना दिए बिना विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में ठहराने पर संचालक के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीआईडी के इंस्पेक्टर हरीश खड़गावत और सब इंस्पेक्टर भोम सिंह की ओर से कोटगेट थाना पुलिस को यह रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि जूनागढ़ के सामने सब्जी मंडी के पास स्थित अग्रवाल गेस्ट हाउस में एक विदेशी नागरिक को बिना सूचना दिए ठहराया गया। गेस्ट हाउस की ओर से विदेशी नागरिकों से संबंधित सी फॉर्म नहीं भरा गया था, जो आप्रवासन और विदेशी अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस या अन्य किसी भी स्थान पर विदेशी नागरिक को ठहरने के संबंध में सीआईडी को सूचना देना जरूरी है। इसके लिए सी फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा कराया जाना आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर विदेशी अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए संबंधित के खिलाफ पुलिस थानों में मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: