Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पिता ने अपनी पुत्री को पिकअप से टक्कर मारने के प्रयास के मामले में युवक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

rk
1 month ago
पिता ने अपनी पुत्री को पिकअप से टक्कर मारने के प्रयास के मामले में युवक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज


पिता ने अपनी पुत्री को पिकअप से टक्कर मारने के प्रयास के मामले में युवक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
 बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ जातिसूचक गालियां देने, पिकअप वाहन से टक्कर मारने का प्रयास करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने रिपोर्ट दी कि वह पिछले दो वर्षों से एक खेत पर काश्तकारी का कार्य कर रहा है और परिवार सहित वहीं रहता है। रिपोर्ट में बताया गया कि 18 मई को वह दूसरे ट्यूबवेल पर सामान शिफ्ट करने गया हुआ था। इस दौरान खेत पर उसकी पुत्री और कुछ अन्य बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान रामसर निवासी रामस्वरूप पुत्र जगदीश कस्वा पिकअप गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और काश्तकारी के बकाया रुपयों को लेकर बातचीत करने लगा। परिवादी के अनुसार जब उसकी पुत्री ने पिता के आने पर बात करने को कहा तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र गालियां निकालीं और कथित रूप से पिकअप से टक्कर मारने का प्रयास किया।रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहन पीछे लेते समय वह ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे तार टूटकर नीचे गिर गए। आरोप है कि तार गिरने से उसकी पुत्री करंट की चपेट में आ गई तथा पास में मौजूद दो बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। करंट से बचने के लिए युवती पास की पानी की कुंडी में कूद गई। परिवादी का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उसकी दूसरी पुत्री के साथ भी मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घटना में घायल हुई बेटी का अस्पताल में इलाज करवाया गया और वह लंबे समय तक सामान्य कार्य करने में सक्षम नहीं रही। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: