बीकानेर: खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय जहरीले प्रभाव की चपेट में आने से एक किसान की मौत
बीकानेर: खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय जहरीले प्रभाव की चपेट में आने से एक किसान की मौत
बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय जहरीले प्रभाव की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बिदासरिया निवासी गोपीचंद ने रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई हनुमानराम पुत्र फूसाराम मेघवाल रोही दुसारणा बड़ा में खेती का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह फसलों पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था, जिससे जहरीले प्रभाव के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ