घर के बाहर कार में बैठे परिवार पर सरियों व कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
घर के बाहर कार में बैठे परिवार पर सरियों व कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के तिलक नगर में घर के बाहर कार में बैठे एक परिवार पर कुल्हाड़ी, सरियों और लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, लूणकरणसर निवासी एवं वर्तमान में तिलक नगर स्थित बैंक के पीछे मस्जिद के पास रहने वाले राजू मालिया पुत्र रफीक खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अगस्त को तडक़े करीब 1 बजे वह अपनी पत्नी अफसाना और तीन वर्षीय बेटे साहस के साथ कार से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रामसिंह, सकिल, साहिल, राजेश, पृथ्वी सहित अन्य लोग कुल्हाड़ी, सरियों और लाठियों से लैस होकर वहां पहुंच गए।रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपियों ने आते ही कार पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से वार करने का प्रयास किया और सरियों व लाठियों से कार के सभी शीशे तोड़ दिए। बीच-बचाव केदौरान परिवादी, उसकी पत्नी और बच्चे को चोटें आईं। परिवादी का कहना है कि सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया, जबकि उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।परिवादी ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना मोहल्लेमें लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी गाडिय़ों में सवार होकर फरार हो गए।रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने इससे पहले भी लूणकरणसर स्थित उसके घर के बाहर गाली-गलौज, पथराव और कार से टक्कर मारने की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी शिकायत लूणकरणसर थाने में दी गई थी।जेएनवीसी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक जयप्रकाश को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ