Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रोडवेज बस स्टाफ व निजी बस संचालक के बीच हुआ विवाद, ड्राइवर को बस से नीचे उतार कर पीटा

Bansal
6 hours ago
रोडवेज बस स्टाफ व निजी बस संचालक के बीच हुआ विवाद, ड्राइवर को बस से नीचे उतार कर पीटा

 

रोडवेज बस स्टाफ व निजी बस संचालक के बीच हुआ विवाद, ड्राइवर को बस से नीचे उतार कर पीटा
 लूणकरणसर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर में सवारियों को लेकर निजी बस संचालकों और रोडवेज स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। रोडवेज बस स्टैंड से निकल रही बस के आगे निजी बस लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने निजी बस के चालक को नीचे उतार दिया। लूणकरणसर में सवारियों को लेकर निजी बस संचालकों और रोडवेज स्टाफ के बीच आए दिन होने वाले विवादों से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों में सवारियां बैठाने की होड़ के चलते कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है, जिसका खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
थाने के समीप रोजाना विवाद, कानून व्यवस्था पर सवाल
हैरानी की बात यह है कि पुलिस थाने के समीप ही आए दिन इस तरह के विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद बस संचालकों के बीच सवारियों को लेकर होने वाले झगड़ों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इनका कहना है -
राज पोषित बस संचालकों द्वारा रोडवेज बस के आगे अपनी बस लगाकर दादागिरी करने की घटना नई नहीं है। पिछले ढाई वर्षों से ऐसे मामले चलते आ रहे है। कानून सबके लिए बराबर है लेकिन इन बस संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्व में निजी बस संचालक, टैक्सी चालकों के साथ साथ झगड़ते थे। अब इनके हौंसले इतने बुलंद हो गए कि सरकारी बसों के आगे अपनी बस लगाकर सवारियों में भय का माहौल बना रहे है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: