साइबर ठग ने फोन कर एक युवक के साथ धोखाधड़ी यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन कर खाते से उड़ाई रकम
साइबर ठग ने फोन कर एक युवक के साथ धोखाधड़ी यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन कर खाते से उड़ाई रकम
बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठग ने फोन कर एक युवक के साथ धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से 1,10,898 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, लखू गांव निवासी नारायणराम पुत्र जयराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 सितंबर 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया और झांसे में लेकर उसकी यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 1,10,898 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया।
पीडि़त को ठगी का पता चलने पर उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद मामला पांचू थाने पहुंचा, जहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया गया। पांचू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ