बीकानेर: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इस जगह से महिला के बैग से पर्स ले गया शातिर युवक
बीकानेर: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इस जगह से महिला के बैग से पर्स ले शातिर युवक
बीकानेर। शहर में चोरी और पर्स छीनने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार दोपहर लालजी होटल के सामने भीड़भाड़ वाले बाजार में एक शातिर बदमाश ने महिला के बैग से पर्स निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार सुदर्शना नगर निवासी सुशीला अपनी एक परिचित महिला के साथ लालजी होटल के सामने सब्जी और फल खरीदने आई थीं। खरीदारी के बाद दोनों टैक्सी की ओर लौट रही थीं।
इसी दौरान पीछे से आए एक शातिर युवक ने उनके बैग से पर्स निकाल लिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पर्स में करीब पांच हजार रुपए नकद रखे हुए थे। घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध युवक की गतिविधियां दिखाई दी हैं। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कांस्टेबल संपत लाल को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ