नामांकन के आखिर दिन नॉमिनेशन करने वालों की रही भीड़, कई दिग्गजों ने किया नामांकन, महिलाएं मेहंदीन लगाकर पहुंची
अचानक बड़े नेताओं ने अपने फोन किये बंद
नामांकन के आखिर दिन नॉमिनेशन करने वालों की रही भीड़, कई दिग्गजों ने किया नामांकन, महिलाएं मेहंदीन लगाकर पहुंची
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के लिए 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। पार्टी प्रत्याशियों को सीधे फोन करके कल आवेदन करने की सूचना दी गई है, वहीं प्रत्याशियों के नाम और टिकट सीधे रिटर्निंग ऑफिसर को दिए जाएंगे। अनुमान है कि अस्सी वार्डों के लिए 100 से ज्यादा नामांकन होंगे। वहीं पूर्व मंत्री के भतीजे अनिल कल्ला भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया है।
कलेक्टरी परिसर में ही पांच जगह नोमिनेशन के लिए भीड़ है। हालांकि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ उसके प्रस्तावक व दो अन्य समर्थकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्टरी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), बीकानेर विकास प्राधिकरण के नए ऑफिस, बीकानेर विकास प्राधिकरण के पुराने ऑफिस, तहसीलदार कार्यालय और सहायक कलेक्टर ऑफिस में नामांकन दर्ज हो रहे हैं।
कलेक्टरी परिसर में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। सभी रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के पास पुलिस के साथ ही आरएसी के जवान तैनात है।
तीज का व्रत हाथ में मेहंदी लगा कर पहुंची महिलाएं
बीकानेर में वार्ड 72 से प्रत्याशी खुशबू के साथ महिलाएं पहुंची हैं। हाथ में मेहंदी लगाकर पहुंची है। तीज का व्रत भी रखा है।
बड़े नेताओं के मोबाइल बंद
उधर, कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेताओं ने टिकट के लिए आ रहे कॉल से परेशान होकर अपने अपने फोन बंद कर लिए हैं। कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि अब उन्हें जरूरत है तो सीनियर नेता फोन नहीं उठा रहे हैं, जबकि वो हर वक्त उनके लिए तैयार रहते हैं।उधर, देहात भाजपा के अध्यक्ष श्याम पंचारिया को डेंगू होने के कारण वो टिकट वितरण व्यवस्था से खुद को अलग कर चुके हैं। शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के घर के आगे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के समक्ष भी कार्यकर्ताओं ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत को भी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
बागी उम्मीदवारों का रैला
टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता बागी होकर भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लगभग सभी वार्डों में दोनों राजनीतिक पार्टियों से टिकट मांगने वालों की बड़ी संख्या सामने आई है।
टिकट किसी एक कार्यकर्ता को मिल सकता था, ऐसे में जहां जितने ज्यादा दावेदार थे, वहां उतना ही ज्यादा विरोध भी है। बीकानेर शहर के अंदरुनी क्षेत्र में मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।
कांग्रेस और भाजपा दोनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ रहे हैं तो बागी होकर अपनी ही पार्टी को हराने का काम भी कर सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ