Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

क्रिकेट बुकी ने युवक इतना धमकाया कि डर कर जहर खाकर दी जान

rk
2 months ago
क्रिकेट बुकी ने युवक इतना धमकाया कि डर कर जहर खाकर दी जान


क्रिकेट बुकी ने युवक इतना धमकाया कि डर कर जहर खाकर दी जान
नोखा।  नोखा कस्बे के सिंजगुरू गांव में एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में आए कुछ लोगों पर क्रिकेट बुकी के पैसों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कॉर्पियो में आए थे 3-4 लोग
नोखा थाने में मृतक मालाराम (45) के पिता शंकर लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शंकर लाल ने बताया कि उनका बेटा मालाराम भट्टड़ स्कूल के पास सोने-चांदी का काम करता था।
लगभग एक सप्ताह पहले दोपहर 2 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन-चार लोग उनके घर आए। उनमें से एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मालाराम के बारे में पूछा। मालाराम उस व्यक्ति के साथ घर के बाहर आया, तो अन्य लोग उसे थोड़ी दूर ले गए। उन्होंने मालाराम से कहा कि उसे क्रिकेट बुकी के बकाया पैसे देने होंगे, अन्यथा प्रतिदिन 10 हजार रुपए की पेनल्टी लगेगी। इसके बाद वे लोग चले गए।
इस घटना के बाद मालाराम गुमसुम रहने लगा और मानसिक अवसाद में आ गया। 22 अप्रैल को वही स्कॉर्पियो गाड़ी फिर उनके घर आई। उस समय मालाराम घर पर नहीं था। गाड़ी सवार व्यक्ति ने घर की महिलाओं से मालाराम के बारे में पूछा और कहा कि वे उसे बुला लेंगे। पिता शंकर लाल ने जब मालाराम को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।
खेत में बेहोशी की हालत में मिला
बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शंकर लाल के दूसरे बेटे रामलाल ने उन्हें फोन कर खेत में बुलाया। शंकर लाल अपने पोते सुनील और भतीजे मनोज के साथ खेत पहुंचे, जहां मालाराम सोनी बेहोशी की हालत में पड़ा था। पास ही जहर की बोतल भी मिली। उन्हें तुरंत नोखा के बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर में इलाज के दौरान मालाराम की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के पिता शंकर लाल की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: