अवैध संबंधों के कारण युवका की हत्या का साजिश रची, मरा समझकर फैक कर भागे, दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
अवैध संबंधों के कारण युवका की हत्या का साजिश रची, मरा समझकर फैक कर भागे, दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर। अवैध संबंधों के चलते हत्या की साज़िश रचने वाले युवकों को कोटगेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला गाढ़वाला, नापासर निवासी भोमराज पुत्र नरेश कुमार मेघवाल की हत्या के प्रयास से जुड़ा है। मामले में गाढ़वाला निवासी 20 वर्षीय कानाराम पुत्र पेमाराम मेघवाल व 21 वर्षीय देव प्रकाश पुत्र स्वर्गीय जेठाराम मेघवाल के रूप में हुई है।12 नवंबर की मध्यरात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि रेल्वे कॉलोनी, मालगोदाम रोड़ पर एक युवक नग्न अवस्था में पड़ा है। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां वह अभी भी आईसीयू में जंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। ये है मामला: कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ व पड़ताल में सामने आया है कि पीडि़त भोमराज का आरोपी देव प्रकाश की बहन के साथ प्रेम संबंध है। इसी से नाराज़ होकर देव प्रकाश ने कानाराम के साथ मिलकर भोमराज की हत्या की साज़िश रची। इसी साजिश के तहत उसे बीकानेर लाए। तीनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान आरोपियों ने भोमराज पर ईंट से प्रहार कर दिया।मराज अचेत हो गया। वह उसे मरा हुआ मानकर मौके से फरार हो गए। भोमराज अद्र्ध नग्न अवस्था में था। अनुमान है कि जब वह शराब के नशे में लघु शंका कर रहा था, उसी दौरान उसके सिर पर ईंट से वार किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस ब्लाइंड अटैक केस का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में एएसआई प्रवीण वैष्णव की अहम भूमिका रही। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी चक्रवर्ती सिंह व सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन व सीआई विक्रम तिवारी के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की। टीम में सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा, एएसआई प्रवीण वैष्णव, एएसआई राधेश्याम, हैड कांस्टेबल कपिल 99, हैड कांस्टेबल अमृतलाल 124, कांस्टेबल संजय 492 व कांस्टेबल नरेश 1290 शामिल थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ