Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर की इस दुकान में बच्चे से करवाया जा रहा था बाल श्रम, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

rk
3 weeks ago
शहर की इस दुकान में बच्चे से करवाया जा रहा था बाल श्रम, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

 

शहर की इस दुकान में बच्चे से करवाया जा रहा था बाल श्रम, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
 बीकानेर। बीकानेर में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र में एक संचालक के खिलाफ बाल श्रम करवाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रोशनी घर चौराहे के पास स्थित हरी शूज नाम से दुकान पर निरीक्षण के दौरान नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि प्रतिष्ठान संचालक कमल पुत्र गौरीशंकर स्वामी निवासी चौखूटी फाटक के पास, बीकानेर द्वारा बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा था।
मामले की सूचना मिलने पर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: