मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का आरोपपति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज,
मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का आरोपपति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज,
महेश देरासरी
महाजन। थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीडि़ता के पति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेरे परिवार में अंधी मां, मंदबुद्धि पत्नी और बच्चे है। परिवादी ने बताया कि वह प्रतिदिन खेत पर काम करने चला जाता है। इसी दौरान उसका पड़ोसी घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी पहले भी तीन बार इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की थी। लेकिन लोकलाज के कारण पुलिस में मामला दर्ज नही करवाया। परिवादी के अनुसार, 30 जून को वह दवा लेने के लिए गांव से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने परिवादी के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शाम को घर लौटने पर परिवादी ने अपनी पत्नी को फटे हुए कपड़ों में देखा। पूछने पर पत्नी ने पति को आपबीती बताई। परिवादी ने आरोपी से शिकायत की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त दंपति महाजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ