बीकानेर: महिला की संदिग्ध मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की आशंका
बीकानेर: महिला की संदिग्ध मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की आशंका
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बाना गांव से रविवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश स्वामी अपनी करीब 70 वर्षीय मां गीता देवी पत्नी कन्हैयालाल स्वामी को घायल अवस्था में श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर रात्रि ड्यूटी अधिकारी एएसआई बलवीर काजला मौके पर पहुंचे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ थाना प्रभारी कश्यप सिंह भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा एफएसएल जांच और साक्ष्य एकत्र होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ