महिला को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण ठग कर मौके से हुए फरार, दो जनों पर मामला दर्ज
महिला को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण ठग कर मौके से हुए फरार, दो जनों पर मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को अपनी जाल में फंसाकर सोने के आभूषण ठग कर मौके से फरार हो गये। इन्द्रा चौकनिवासी केसर देवी सेठिया पत्नी निर्मल कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 1 अगस्त को सुबह करीब 10 से 10:30 बजे वह तेरापंथ भवन से अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में नगर पालिका के पास एक व्यक्ति ने उसे रोककर डॉक्टर के बारे में पूछा। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति वहां आया और महिला से कहा कि उस पर महावीर स्वामी का दोष लगा हुआ है और वह इसका इलाज बता रहा है।पीडि़ता के अनुसार दोनों व्यक्तियों ने उसे अपनी बातों में उलझाकर पानी मांगा और उसके पहने हुए सोने के आभूषणों के बारे में बात करने लगे। आरोपियों ने महिला से सोने की चेन और अंगूठी उतारने को कहा और दावा किया कि वे उसे भगवान महावीर के दर्शन करवाएंगे।इसके बाद आरोपियों ने महिला से 31 कदम च्जय जिनेंद्रज् बोलते हुए चलने के लिए कहा। महिला ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर बैग में रख ली। आरोपियों ने उसे बैग नीचे रखने के लिए कहा और बताया कि धातु पास में होने पर दर्शन नहीं होंगे। महिला ने बैग नीचे रख दिया और आरोपियों के कहे अनुसार आगे चलने लगी।
जैसे ही महिला का मुंह दूसरी दिशा में हुआ, दोनों आरोपी पीछे से उसका बैग लेकर फरार हो गए। महिला ने आसपास तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। बैग में रखी सोने की चेन और अंगूठी भी आरोपी ले गए। सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ