Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गला घोंटकर युवक की हत्या के मामले में चाचा- भतीजा के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने मुख्य आरोपी को डिटेन

Bansal sadi
1 month ago
गला घोंटकर युवक की हत्या के मामले में चाचा- भतीजा के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने मुख्य आरोपी को डिटेन


गला घोंटकर युवक की हत्या के मामले में चाचा- भतीजा के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने मुख्य आरोपी को डिटेज
 बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद युवक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को डिटेन कर लिया है, जिससे घटना के संबंध में अभी पूछताछ जारी है। वहीं, थाने में दर्ज हुई एफआईआर में मुख्य आरोपी सहित दो व्यक्तियों को नामजद किया है। मामले की जांच थानाधिकारी सविता डाल कर रही हैं। जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गुलजार बस्ती निवासी युनुस अली पुत्र मोहम्मद सफी ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 20 जुलाई को उसका छोटा भाई मोहम्मद साबीर दोपहर करीब 3:30 बजे घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके पास मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू देवड़ा का फोन आया, जिसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर बाबू के घर चला गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि वहां पहले से सोहेल छिम्पा पुत्र फकरुदीन छिम्पा, मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इसहाक तथा मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू पुत्र गनी मोहम्मद मौजूद थे। इसी दौरान मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू और मोहम्मद साबीर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर दोनों घर से बाहर सडक़ पर आ गए।
आरोप है कि सडक़ पर मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू ने तौलिये से मोहम्मद साबीर का गला घोंट दिया और उसे सडक़ पर गिराकर घसीटा। आरोप है कि इसी दौरान सोहेल छिम्पा ने साबीर के दोनों हाथ पकड़ लिए, जिससे वह अपना बचाव नहीं कर सका। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों चाचा-भतीजे ने मिलकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय मोहम्मद आसिफ भी मौके पर मौजूद था।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में मोहम्मद साबीर को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। इस बीच युनुस अली को उसके एक दोस्त ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहम्मद साबीर को मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक के भाई की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू देवड़ा व सोहेल छिम्पा के खिलाफ हत्या का मामला किया, जिसकी जांच थानाधिकारी सविता डाल द्वारा की जा रही है। सविता डाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी ोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू को डिटेन किया है, बाकी एफआईआर में नामजद सोहेल छिंपा का इस घटना में क्या रोल रहा, इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: