Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सहायक अभियंता के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

rk
1 month ago
सहायक अभियंता के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज


सहायक अभियंता के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
 बीकानेर।  श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार धनासिंह पुत्र दयाल सिंह बावरी उम्र 42 वर्ष निवासी जो वर्तमान में सहायक अभियंता (वि.) जोधपुर डिस्कॉम के तहतफीडर बज्जू कार्यालय में कार्यरत हैं, उसने कोलायत थाने में रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में बताया गया कि 16 मई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे सहायक अभियंता को सूचना मिली कि बज्जू के बांगड़सर फीडर पर आशुराम की ढाणी के पास 11 केवी तार टूट गया है। इस पर उन्होंने 33/11 केवी जीएसएस बज्जू से फीडर की सप्लाई बंद करवाई तथा मौके की रिपोर्ट के बाद फीडर सप्लाई बहाल करने के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर देखा कि खेत में घूम रही दो गायें करंट की चपेट में आने से मर चुकी थीं।
रिपोर्ट के अनुसार उक्त फीडर से करीब 10 गांवों की पेयजल सप्लाई जुड़ी हुई थी, जो भीषण गर्मी के चलते अत्यावश्यक थी। ऐसे में टूटे तार वाले क्षेत्र की सप्लाई काटकर बाकी फीडर चालू करने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद आशुराम मेघवाल तथा सुभाष पुत्र आशुराम ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी तथा वहां पड़ी लाठियां उठाकर सहायक अभियंता को धक्का देकर गिरा दिया और कमर व पैरों पर मारपीट की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सहायक अभियंता ने अपने अधिकारियों को सूचना दी तथा रात करीब 9 बजे बज्जू पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ्रस्ढ्ढ लखपत सिंह को सौंपी गई है

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: