Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

2 लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं लौटाने पर कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

rk
3 months ago
2 लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं लौटाने पर कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज


2 लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं लौटाने पर कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर।  पूगल थाना क्षेत्र में दो लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वार्ड नंबर 3 निवासी सबीर खां पुत्र दीतणखां ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। उन्होंने बताया कि 11 मई 2022 को उन्होंने अपने परिचित मुसाफिर खां पुत्र अलादीन खां निवासी 14 सीडब्लयूएम बज्जू को दो लाख रुपए उधार दिए थे।सबीर खां का कहना है कि मुसाफिर खां ने रुपए वापस नहीं लौटाए। जब सबीर खां ने उनसे संपर्क किया, तो मुसाफिर खां ने 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखित में भरोसा दिलाया कि वह 1 फरवरी 2023 को 50 हजार रुपए लौटा देंगे।हालांकि, मुसाफिर खां लगातार रुपए लौटाने में टालमटोल करते रहे और बाद में साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़त सबीर खां ने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।न्यायालय के आदेश पर पूगल पुलिस थाने में आरोपी मुसाफिर खां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 धोखाधड़ी और 406 आपराधिक विश्वासघात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: