Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: मुफ्त दवा योजना का 1 लाख का कैंसर का इंजेक्शन, महज इतने हजार में ही बेच देते

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर: मुफ्त दवा योजना का 1 लाख का कैंसर का इंजेक्शन, महज इतने हजार में ही बेच देते

बीकानेर: मुफ्त दवा योजना का 1 लाख का कैंसर का इंजेक्शन, महज इतने हजार में ही बेच देते 
बीकानेर। सरकारी योजना में फ्री में मिलने वाला एक लाख रुपए का कैंसर का इंजेक्शन बावेंसियो 200एमजी/10एमएल दिल्ली में मात्र 10-15 रुपए में बिका। यह खुलासा कैंसर की दवाओं के अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों ने किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 3 दिन में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अलवर का है। आरोपियों से 9 करोड़ की 588 वॉयल और 50 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। 10-15 हजार वाला वायल खरीदकर संबंधित अस्पताल मरीजों को 1 लाख रुपए में लगाते थे। इंजेक्शन दिल्ली के ब्लैक मार्केट तक पहुंचने के पीछे कर्मचारियों, अटेंडेंट, सफाई कर्मियों की भूमिका का शक है। दूसरी तरफ, दिल्ली ड्रग कंट्रोलर ने दवा कंपनियों से जानकारी मांगी है। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर राजीव भार्गव ने बताया इंजेक्शन के राजस्थान सरकार की खरीद होने की पुष्टि कंपनी ने की है।

 
यह सिंडिकेट तीन तरीकों से दवाएं प्राप्त करता था। दवाएं बिना किसी वैध बिल, खरीद रिकॉर्ड, ड्रग लाइसेंस या अन्य कानूनी दस्तावेजों के अवैध तरीकों से खरीदी जाती थीं। इन्हें आवासीय व अन्य स्थानों पर जमा करके बिचौलियों के नेटवर्क के माध्यम से बाजार में फैलाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि असली कार्टन और खाली डिब्बों को दोबारा पैकेजिंग के लिए बचाकर रखा जाता था। फिर उनमें असरी इंजेक्शन भरकर बेचते थे। दवाओं के स्रोत और पहचान को छिपाने के लिए एसीटोन जैसे रसायनों का उपयोग करके बैच नंबर, एमआरपी और अन्य पहचान चिह्न हटा दिए जाते थे। दवाओं के लेनदेन और नकद सौदों का विवरण रखने वाले रजिस्टर और डायरियां भी बरामद की गई हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: