टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अपना घर आश्रम में हुआ शिविर आयोजित
खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान केम्प हेतु बीकानेर जिले की नोखा गांव में अपना घर आश्रम में शिविर का आयोजन हुआ। स्टेट से आये हुए अधिकारी सुनील गुप्ता ने शिविर का भ्रमण किया। शिविर में रेडियोग्राफर से टीबी चर्चा की। उनके साथ में डीपीसी चिराग भार्गव ने अपना घर आश्रम के कर्मचारियों वो सहयोगियों का शिविर आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
गुप्ता ने निक्षय मित्र बनाने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु सभी को प्रयास करने का संदेश दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सी एस मोदी के निर्देशन में बीकानेर जिले में टीबी स्किनिंग शिविर लगाए जा रहे है।
गांव -गांव ढाणी ढाणी टीबी जागरूकता प्रचार - प्रसार किये जा रहे है।
एस टी एस जगदीश ने नोखा के सभी भामाशाहो से निक्ष्य मित्र बनने का आग्रह किया। आज अपना घर आश्रम नोखा में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभुजनों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान प्रभुजनों के शुगर, बीपी, ऊँचाई, वजन एवं छाती के एक्स-रे की जांच कर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान एवं प्रभुजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा। इस सेवा कार्य में जगदीश कुमार रोकणा, रेडियोग्राफर प्रवीण कुमार मीणा, नर्सिंग ऑफिसर नितेश सिंह एवं नर्सिंग ऑफिसर पवन कुमार बिश्नोई ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सभी ने सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभुजनों की जांच एवं स्क्रीनिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
अपना घर आश्रम नोखा परिवार समस्त चिकित्सा टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर प्रभुजनों के जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं तथा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ