Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बाइक सवार को बस चालक ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Bansal
6 hours ago
बाइक सवार को बस चालक ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत


बाइक सवार को बस चालक ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
 नापासर। नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईंसर बस स्टैंड के पास राठौड़ ट्रेवल्स की बस की टक्कर से घायल हुए युवक की पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 19 अक्टूबर को हुआ था। युवक ने 24 अक्टूबर को बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस के अनुसार, उत्तमामदेसर निवासी रामनारायण मेघवाल का 30 वर्षीय पुत्र राकेश 19 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल से बीकानेर से गोपालसर जा रहा था। गुसाईंसर बस स्टैंड के पास वह मोटरसाइकिल सडक़ किनारे खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई राठौड़ ट्रेवल्स की बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया
परिजन उसे इलाज के लिए बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां पांच दिन तक उपचार चला। 24 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता रामनारायण ने नापासर थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की
थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देशन में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। एएसआई जगदीश कुमार सुजनी को जांच सौंपी है

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: