बीकानेर से बड़ी खबर: आपसी विवाद में भाई ने भाई की हत्या की
बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। घटना पंचारिया चौक क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हुकमचंद पंचारिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। सीओ जरनैल सिंह भी देर रात घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ