विद्युत लाइन टूटकर गिरी, चपेट में आने से एक भेड़ की मौत, चार घायल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। विद्युत लाइन के टूटने से किसान परिवार को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मोतीगढ़-सतासर मार्ग की है। जहां पर आर्मी टावर करणी माता मंदिर के पास 11 केवी विद्युत लाइन टूट गयी। जिसके चलते करंट लगने से एक भेड़ की मौत हो गयी। वहीं चार भेड़े घायल हो गयी।
जानकारी के अनुसार चरवाहा बीरबल कुम्हार भेड़ों को लेकर गांव की और जा रहा थाा। इस दौरान रास्ते में विद्युत लाइन के टूटे हुए तार मिले। तारों की चपेट में आने से एक भेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चार भेड़ें करंट की चपेट में आने से घायल हो गयी। जिन्हें इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ