Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में कॉचिंग की बाढ़, बिना किसी नियमों के चल रही है कोचिंग संस्थान

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर में कॉचिंग की बाढ़, बिना किसी नियमों के चल रही है कोचिंग संस्थान

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीते दिन लखनऊ की कोचिंग सेंटर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 15 की मौत की खबर सामने आई। बात करें बीकानेर की तो यहां भी बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान है। जहां फायर सिस्टम का अभाव है। इतना ही नही इनकी जांच करने वाला भी कोई नही है। कार्रवाई बस कमरों में बैठकर बैठको तक ही सीमित रह गई है।

 

 बीकानेर की बात करें तो व्यास कॉलोनी थाने के पास भी बिल्डिंग है जिनमे फायर सेफ्टी सिस्टम नही लगे हुए है। लेकिन पुलिस या निगम ने इतनी घटनाएं होने के बाद भी एक बार भी अभियान नही चलाया। सवाल तो ये ही उठता है कि प्रशासन क्या हादसो का इंतजार कर रहा है।

 


स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई व्यस्त इलाकों में बहुमंजिला इमारतों में कोचिंग संस्थान संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन वहां पर्याप्त फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं लगे हैं साथ ही इन बिल्डिंगों में निकासी की कोई प्रयाप्त इंतजाम नही है कि कभी आग लगने जैसा हादसा हो जाये तो बच्चो को निकाले कैसे ।जांच की जाए तो शायद कई इमारतों में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिल सकती है। कई भवनों में न तो अग्निशमन यंत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं और न ही आपातकालीन निकास द्वार की समुचित व्यवस्था दिखाई देती है।

 


सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन संस्थानों की नियमित जांच कौन कर रहा है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का आरोप है कि संबंधित विभागों की ओर से सुरक्षा मानकों की प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही है। समय-समय पर बैठकों और निर्देशों की बात तो होती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ा अभियान या सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। यही कारण है कि कई कोचिंग संस्थान बिना आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के संचालन करते नजर आ रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: