सडक़ पर चल रही बोलेरा अचानक अनियंत्रित होकर पलटी,महिला सहित दो जने हुए बुरी तरह घायल
सडक़ पर चल रही बोलेरा अचानक अनियंत्रित होकर पलटी,महिला सहित दो जने हुए बुरी तरह घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे-11 पर कितासर गांव के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला भगवती निवासी मेघसर को बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि हाईवे पर सडक़ नवीनीकरण का कार्य चल रहा है और कई स्थानों पर सडक़ की खुदाई की गई है। इसके बावजूद मौके पर किसी प्रकार के संकेतक बोर्ड या चेतावनी चिह्न नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि संकेतक नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी स्थान पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। लोगों ने सडक़ निर्माण एजेंसी से जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ