पीबीएम जा रही एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, हल्दीराम प्याऊ के पास महिला ने दिया बेटे को जन्म
पीबीएम जा रही एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, हल्दीराम प्याऊ के पास महिला ने दिया बेटे को जन्म
बीकानेर। गोपाष्टमी के दिन सुबह-सुबह पूनरासर गांव की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक सुखद खबर सामने आई। पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर की गई प्रसूता ने रास्ते में ही एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। एंबुलेंस स्टाफ की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 3 बजे प्रसूता को पूनरासर पीएचसी से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान साथ मौजूद महिला परिजन भी चिंतित हो गईं।
स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस के ईएमटी अशोक समारिया और पायलट अंकित चौधरी ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रसव में मदद की। पीबीएम अस्पताल पहुंचने से पहले ही हल्दीराम प्याऊ के पास सुबह करीब पौने चार बजे प्रसूता ने बालक को जन्म दिया।
एंबुलेंस स्टाफ ने नवजात को जरूरी उपचार दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्टाफ के अनुसार दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव सुरक्षित होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और एंबुलेंस स्टाफ का आभार जताया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ