बीकानेर: 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जामसर थाना क्षेत्र के खीचियाँ गांव का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खीचियाँ निवासी राम पुत्र बाबूलाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई चेतनराम उम्र 25 वर्ष दिल्ली में रहता था और दो दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ