Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पानी की डिग्गी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की हुई दर्दनाक मौत

rk
2 months ago
पानी की डिग्गी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की हुई दर्दनाक मौत


पानी की डिग्गी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की हुई दर्दनाक मौत
 बीकानेर।  खाजूवाला थाना क्षेत्र के गांव 22 केवाईडी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर के बाहर बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी कंचन पुत्री डूंगरराम की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार कंचन घर के बाहर बनी डिग्गी से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरी, जिससे पानी में डूबने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया और 

परिजनों के साथ आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डिग्गी में भरे पानी को टैंकर की मदद से बाहर निकाला, जिसके बाद कंचन को बाहर 

निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे तुरंत उप जिला अस्पताल खाजूवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: