Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर क्षेत्र की गौशालाओं का 95वां प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम

rk
1 month ago
बीकानेर क्षेत्र की गौशालाओं का 95वां प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम

बीकानेर क्षेत्र की गौशालाओं का 95वां प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम

बीकानेर- बीकानेर गौशाला संघ व गोपालन विभाग बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल 2026 से किया जा रहा है।
    संघ के जिला महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि बीकानेर गौशाला संघ के द्वारा गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में दिनांक 5 अप्रैल से बीकानेर जिले की सभी तहसीलों के अनुसार गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो निम्न प्रकार रहेगा 5 अप्रैल को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम मां चिल्लाय गौशाला झंझेऊ श्री डूंगरगढ़ में, 7 अप्रैल लूणकरणसर क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम गोपीनाथ गौशाला जैतपुर लूणकरणसर में, 8 अप्रैल नोखा व पांचु क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम श्री कृष्णा केसर गौशाला सुरपुरा नोखा में, 9 अप्रैल बीकानेर, श्री कोलायत जी व बज्जू क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण श्री गंगा जुबली पिंजरापोल गौशाला बीकानेर में, वह खाजुवाला, पुगल क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण खाजूवाला में रखा गया है। यह सभी प्रशिक्षण प्रातः 11:00 से प्रारंभ किए जाएंगे।
     निरंजन सोनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में नई गौशाला सरकार से अनुदान किस प्रकार लेवे, नई गौशाला का पंजीयन कैसे हो, गौशाला विकास योजना, पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला योजना, ग्राम पंचायत स्तरीय गौशाला एवं पशु आश्रयस्थल योजना व विभिन्न तरह की सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी और गौशाला संचालकों की समस्याओं पर विचार और उसके समाधान के लिए ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं।
      हमारा संगठन 2012 से लगातार गौशालाओं का प्रशिक्षण करता आ रहा है, यह हमारा 95वां प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम है।
     इस प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के बीकानेर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर कुलदीप चौधरी जी, पशुपालन विभाग बीकानेर के संयुक्त निदेशक डॉ बिरमाराम जी, गोपालन विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री गोपाल सिंह नाथावत, वह गौशालाओं से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: