80 वार्डो को 5 गु्रप में बांटा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कल निकाय चुनावों के परिणाम जारी होंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। ईवीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है। कल बीकानेर के 270 वार्डो को नए पार्षद मिलेंगे। जिनमें कई पुराने होंगे तो कई युवा भी इस बार नए पार्षद बनकर सेवा के लिए जीतकर जाएंगे। इसी बीच भाजपा-कांग्रेस में चिंता भी देखी जा रही है। पार्षदों के क्रॉस वोटिंग के डर से प्रत्याशियों को पहले ही अपनी निगरानी में ले लिया गया है। अब कल परिणामों के बाद इनकी छंटनी भी की जाएगी।
बीकानेर निगम क्षेत्र के वार्डो के लिए पांच कमरों में गिनती की जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी अलग-अलग अधिकारियों को दी गयी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की छह पालिकाओं के लिए नौ कमरे है। ऐसे में कुल 15 कमरों में कल गिनती शुरू होगी।
बीकानेर में वार्ड 1 से 20 तक कमरा नंबर 117 में 9 टेबल कीजिम्मेवारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राीना के पास होगी। वहीं वार्ड 21 से 35 तक कमरा नंबर 119 बी में उपायुक्त बीडीए कुणाल राहड़ के पास हेागी। वहीं वार्ड 36 से 50 की जिम्मेवारी कमरा नंबर 121 में उपायुक्त बीडीए ऋषि सुधांशु के पास रहेगी। इसी तरह वार्ड 51 से 65 तक कमरा नंबर 125 में तहसीलदार विवेक चोधरी संभालेंगे। वार्ड 66 से 80 तक कमरा नंबर 127 में छतरगढ़ के एसडीएम पवन कुमार के जिम्मे होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ