Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इस भारतवंशी क्रिकेटर पर आईसीसी का तगड़ा एक्शन, मैच फिक्सिंग के मामले में लगा 8 साल का बैन

6 hours ago
इस भारतवंशी क्रिकेटर पर आईसीसी का तगड़ा एक्शन, मैच फिक्सिंग के मामले में लगा 8 साल का बैन

इस भारतवंशी क्रिकेटर पर आईसीसी का तगड़ा एक्शन, मैच फिक्सिंग के मामले में लगा 8 साल का बैन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने  भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने अखिलेश पर आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है. आईसीसी की एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता (Anti-Corruption Code) के तीन गंभीर उल्लंघनों का दोषी करार दिया. यह पूरा मामला 2025 अबू धाबी टी10 लीग से जुड़ा है. इस टूर्नामेंट के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आईसीसी को भ्रष्टाचार रोधी गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी.

 

आईसीसी के मुताबिक बोडुगुम अखिलेश रेड्डी ने टूर्नामेंट के दौरान मैच के नतीजे और खेल की दिशा को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की. इतना ही नहीं, उन्होंने एक अन्य खिलाड़ी को भी मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए उकसाया और इस साजिश में मदद करने का प्रयास किया. जांच के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण डेटा और चैट डिलीट कर दिए, ताकि जांच एजेंसी को सबूत न मिल सकें. ट्रिब्यूनल ने इसे भी गंभीर अपराध माना. आईसीसी ने स्पष्ट किया कि रेड्डी पर लगाया गया आठ साल का प्रतिबंध 21 नवंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा. इसी दिन उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था. यानी अब वह लंबे समय तक किसी भी स्तर की मान्यता प्राप्त क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: