Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

जिले में 765 किलो संदिग्ध घी जब्त अभियान के तहत कार्रवाई, सैंपल लिए

Bansal
8 months ago
जिले में 765 किलो संदिग्ध घी जब्त अभियान के तहत कार्रवाई, सैंपल लिए

 जिले में 765 किलो संदिग्ध घी जब्त अभियान के तहत कार्रवाई, सैंपल लिए
बीकानेर।   नोखा में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स श्री मारुति फूड प्रोडक्ट घी निर्माता फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में खाद्य अधिकारियों के दल ने की।
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया-कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से 765 किलोग्राम घी मिलावट के संदेह पर जब्त किया गया। इसका एक नमूना एफएसएस एक्ट के तहत जांच के लिए लिया गया है। फर्म मालिक मुकेश पारीक ने बताया कि वे गुजरात से क्रीम मंगाकर उसे गर्म करके नाम से घी बेच रहे थे।
410 से 420 रुपए प्रति किलो बेच रहे थे
फर्म यह घी 410 से 420 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेच रही थी, जबकि बाजार में घी का न्यूनतम भाव 525 रुपए प्रति लीटर है। इस मूल्य अंतर ने मिलावट के संदेह को और पुख्ता किया।
जांच के लिए सैंपल लिए
इसी अभियान के तहत, मैसर्स युवराज फ़ूड प्रोडक्ट, फड़ बाजार से नमकीन और केसर बाटी का एक-एक नमूना भी एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। इसके अतिरिक्त, हृष्ट॥श्वरू फ़ूड, इंडस्ट्रियल एरिया खारा से रिफाइंड ग्राउंड नट आयल का एक नमूना भी जांच के लिए लिया गया।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा और अमित शर्मा शामिल रहे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: